रायपुर के रिटायर्ड सिविल सर्जन से 74.49 लाख की ठगी.....शेयर ट्रेडिंग के नाम पर फ्रॉड, 2 आरोपी भिलाई से गिरफ्तार

रायपुर के रिटायर्ड सिविल सर्जन से 74.49 लाख की ठगी.....शेयर ट्रेडिंग के नाम पर फ्रॉड, 2 आरोपी भिलाई से गिरफ्तार

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर छत्तीसगढ़ समेत करीब 10 राज्यों में करोड़ों की ठगी की गई। रायपुर पुलिस ने मास्टरमाइंड विकास चंद्राकर और उसके सहयोगी आशीष साहू को भिलाई से गिरफ्तार किया है। आरोपी विकास और उसके गैंग पर अलग-अलग प्रदेश में धोखाधड़ी के करीब 80 मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 नग मोबाइल, 1 लैपटॉप, 7 डेबिट कार्ड, आई 20 कार और 8 लाख रुपए बैंक खाते में होल्ड करवाया है।

टाटीबंध आमानाका रायपुर में रहने वाले रिटायर्ड सिविल सर्जन डॉक्टर प्रकाश गुप्ता से शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से 74.49 लाख रुपए की ठगी गई थी। इस मामले में रेंज साइबर थाना ने 16 जुलाई को धारा 420,34 IPC को अपराध दर्ज किया था।

पुलिस से जानकारी के मुताबिक आरोपी आशीष साहू विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाकर अपने साथी आरोपी विकास चंद्राकर को दिया था। जिसमें 25 लाख रुपए जमा करवाए गए थे। बाकी अन्य बैंक खातों में बाकी राशि डाली थी। आरोपी विकास चंद्राकार निवासी भिलाई पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करता था। विकास चंद्राकर पूरे गैंग से अलग-अलग से काम करवाता था। आरोपी आशीष साहू रेलवे और एयर टिकट सेंटर की आड़ में लोगों के बैंक खाते की जानकारी विकास चंद्राकर को देता था।

विकास चंद्राकर की 10 से अधिक बैंक खाते और XUV 700 कार की जानकारी मिली है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया।