श्री श्याम रंग में रंगने को तैयार हो गया गंजपारा गंजामंडी का पंडाल श्याम भजन की तैयारी पूरी

धर्म नगरी दुर्ग में पहली बार दिनांक 15 मई शुक्रवार को आयोजित होने वाले श्री श्याम पूर्ण इच्छा महोत्सव (भजन संध्या) के आयोजन की तैयारी कार्यक्रम स्थल पुरानी गंजमंडी में पूरी होने को है

श्री श्याम रंग में रंगने को तैयार हो गया गंजपारा गंजामंडी का पंडाल श्याम भजन की तैयारी पूरी

दुर्ग पुरानी गंजमंडी में 15 मई को दुर्ग में पहली बार आयोजित भजन संध्या के कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आ रहे देश के प्रसिद्ध भजन सम्राट संजय मित्तल कोलकाता प्रेम शर्मा राजस्थान ममता चौधरी दिल्ली के सुंदर एवं मधुर भजनों को सुनने के लिए दुर्ग ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश से श्याम प्रेमी आने वाले है, जिसको देखते हुए कार्यक्रम आयोजक संदीप शास्त्री खाटू श्याम ज्योतिषी द्वारा पुरानी गंजमंडी में विशाल पंडाल की व्यवस्था की गई है, 

    यह आयोजन पूरी तरह निःशुल्क है जिसमें किसी भी तरह है वी आई पी पास नहीं रखा गया शहर का यह पहला ऐसा आयोजन होने जा रहा है जिसमें शहर के सभी धर्मप्रेमियों को समान रूप से बैठने एवं पूरे आयोजन का प्रत्यक्ष लाभ लेने का अवसर मिलेगा

    आयोजन में सहयोगी संस्था के रूप में कार्य करने वाली गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर समिति जन समर्पण सेवा संस्था बोलबम सेवा समिति के सदस्य पूरी तरह आयोजन की तैयारी में लगे है, पंडाल पूरी तरह तैयार हो गया है

    पंडाल की जानकारी देते हुए आयोजक संदीप शास्त्री खाटू श्याम ज्योतिषी एवं योगेन्द्र शर्मा बंटी अध्यक्ष जन समर्पण सेवा संस्था ने बताया कि श्री श्याम भजन में आ रहे धर्मप्रेमियों के लिए एक हजार वर्ग फिट में गायक के पास गद्दे में बैठकर भजन सुनने एवं पांच हजार फिट में कुर्सी सोफा में बैठने की व्यवस्था की गई है, धर्मप्रेमियों के बीचों बीच में पंडाल में तीन सौ फीट का स्टेज बनाया गया है जिसमें गायक प्रस्तुति देंगे इसके साथ साथ बाबा श्याम का विशाल एवं आकृषित दरबार सज रहा है जो दिव्य होगा

   कार्यक्रम में राजस्थान के कलाकारों द्वारा पूरे धर्मप्रेमियों के ऊपर इत्र की वर्षा की जावेगी जोकि पूरे शहर में पहली बार देखने को मिलेगा, पूरे आयोजन की तैयारी पूर्णता की ओर है पूरी गंजमंडी में दश हजार धर्मप्रेमियों के बैठने की व्यवस्था की गई है, सभी धर्मप्रेमियों के लिए खिचड़ी की प्रसादी की व्यवस्था की गई है

    दुर्ग में इस आयोजन को लेकर धर्मप्रेमियों में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है चारों तरह श्री श्याम की गूंज गूंजेगी पूरा शहर धर्मलीन होगा, 

   आयोजन की तैयारी में खाटू श्याम ज्योतिषी परिवार के साथ साथ गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर समिति जन समर्पण सेवा संस्था बोलबम सेवा समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सेवा दे रहे है..