चिट्टा बेचने दोपहिया से निकलते थे, दुर्ग-भिलाई और रायपुर में फैला रखा था कारोबार

स्मृतिनगर पुलिस की कार्रवाई में दो आरोपी पकड़ाए, मुख्य सप्लायर के पास से भी नशे की खेप बरामद

चिट्टा बेचने दोपहिया से निकलते थे, दुर्ग-भिलाई और रायपुर में फैला रखा था कारोबार

दुर्ग-भिलाई। चिट्टा की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर नशे के नेटवर्क का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मृत्युंजय दुबे (27) और विकास पाल (23) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, विकास मुख्य सप्लायर था, जबकि मृत्युंजय उससे चिट्टा लेकर आगे बिक्री करता था। दोनों दुर्ग-भिलाई के साथ रायपुर के अलग-अलग इलाकों में भी नशे की सप्लाई कर रहे थे।

कार्रवाई की शुरुआत 17 नवंबर को मिली एक सूचना से हुई। पुलिस को जानकारी मिली कि कोहका के इमली तालाब के पास एक युवक चिट्टा बेचने की फिराक में है। इसके बाद स्मृतिनगर चौकी की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और मृत्युंजय दुबे को पकड़ लिया। उसके पास से 3.58 ग्राम चिट्टा मिला।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सुपेला के कृष्णा नगर निवासी विकास पाल से नशीला पदार्थ लेकर रायपुर में बेचता था। इसके बाद पुलिस ने बताए गए ठिकाने स्टील सिटी कॉलोनी में छापा मारा। यहां विकास पाल को पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 6.72 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

मोबाइल से संपर्क, वाहनों से पहुंचाते थे नशा

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपियों के काम करने का तरीका सामने आया है। दोनों युवक दोपहिया वाहनों से अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर नशे की बिक्री करते थे। ग्राहकों और एक-दूसरे से संपर्क बनाए रखने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग किया जाता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा नशे की खेप कहां से लाई जा रही थी।

वाहन और नकदी भी जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों से कुल 10.30 ग्राम चिट्टा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 6 हजार रुपए बताई गई है। इसके साथ रेडमी और वनप्लस के दो मोबाइल फोन, एक एक्टिवा और एक सुजुकी एक्सेस वाहन भी जब्त किए गए हैं। एक्टिवा की कीमत 80 हजार और सुजुकी एक्सेस की कीमत एक लाख रुपए आंकी गई है। आरोपियों से 11 हजार 200 रुपए नकद भी मिले हैं।

पुलिस के अनुसार, जब्त की गई सामग्री का कुल मूल्य 4 लाख 22 हजार 200 रुपए है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।दुर्ग-भिलाई। चिट्टा की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर नशे के नेटवर्क का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मृत्युंजय दुबे (27) और विकास पाल (23) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, विकास मुख्य सप्लायर था, जबकि मृत्युंजय उससे चिट्टा लेकर आगे बिक्री करता था। दोनों दुर्ग-भिलाई के साथ रायपुर के अलग-अलग इलाकों में भी नशे की सप्लाई कर रहे थे।

कार्रवाई की शुरुआत 17 नवंबर को मिली एक सूचना से हुई। पुलिस को जानकारी मिली कि कोहका के इमली तालाब के पास एक युवक चिट्टा बेचने की फिराक में है। इसके बाद स्मृतिनगर चौकी की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और मृत्युंजय दुबे को पकड़ लिया। उसके पास से 3.58 ग्राम चिट्टा मिला।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सुपेला के कृष्णा नगर निवासी विकास पाल से नशीला पदार्थ लेकर रायपुर में बेचता था। इसके बाद पुलिस ने बताए गए ठिकाने स्टील सिटी कॉलोनी में छापा मारा। यहां विकास पाल को पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 6.72 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

मोबाइल से संपर्क, वाहनों से पहुंचाते थे नशा

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपियों के काम करने का तरीका सामने आया है। दोनों युवक दोपहिया वाहनों से अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर नशे की बिक्री करते थे। ग्राहकों और एक-दूसरे से संपर्क बनाए रखने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग किया जाता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा नशे की खेप कहां से लाई जा रही थी।

वाहन और नकदी भी जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों से कुल 10.30 ग्राम चिट्टा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 6 हजार रुपए बताई गई है। इसके साथ रेडमी और वनप्लस के दो मोबाइल फोन, एक एक्टिवा और एक सुजुकी एक्सेस वाहन भी जब्त किए गए हैं। एक्टिवा की कीमत 80 हजार और सुजुकी एक्सेस की कीमत एक लाख रुपए आंकी गई है। आरोपियों से 11 हजार 200 रुपए नकद भी मिले हैं।

पुलिस के अनुसार, जब्त की गई सामग्री का कुल मूल्य 4 लाख 22 हजार 200 रुपए है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।