पर्यावरण दिवस पर आज निःशुल्क पौधे बांटेगा निगम

पर्यावरण दिवस पर आज निःशुल्क पौधे बांटेगा निगम

भिलाई | विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून यानी आज भिलाई नगर निगम लोगों को निशुल्क पौधे बांटेगा। बुधवार को नेहरू नगर कुसुम कानन नर्सरी में पहुंचकर लोग निशुल्क पौधा ले सकते हैं। इसके लिए एक पत्र उद्यान अधिकारी के नाम से देना होगा,​ जिसके बाद पौधा मिल जाएगा। नगर निगम के पास खुद की नर्सरी है, जहां कई प्रकार के पौधे लगे हुए हैं। हरियाली का संदेश देने के लिए नगर निगम यहां से लोगों को पौधे देगा ताकि लोग उसे अपने घर-आंगन या सार्वजनिक जगहों पर रोपकर उसकी देख-रेख करें। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन और बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए वृक्ष ही एक सहारा है, जो हमें बचा सकता है। उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू ने बताया कि नगर निगम के प्रियदर्शिनी परिसार जोन-1, जोन-2 में ट्रेचिंग ग्राउंड, ढौर तालाब आदि स्थान पर पौधरोपण भी किए जाएंगे।