बढ़ती गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय, दो पालियों में लगेंगी कक्षाएं
पहली पाली सुबह 7 से 11 बजे, दूसरी पाली 11 से 3 बजे तक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षाएं दो पालियों में संचालित होंगी। पहली पाली सुबह 7 से 11 बजे और दूसरी पाली 11 से 3 बजे तक चलेगी। शिक्षा विभाग ने यह फैसला बच्चों को दोपहर की चिलचिलाती धूप और लू से बचाने के लिए लिया है। हालांकि, शिक्षा कार्यालयों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों की समय सारिणी में परिवर्तन किया है। 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल दो पालियों में संचालित होंगे। नई व्यवस्था के तहत प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक चलेंगी, जबकि हायर सेकेंडरी स्कूलों की कक्षाएं 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगी।
तेज धूप और लू के कारण दोपहर में स्कूल जाना बच्चों के लिए जोखिम भरा हो सकता था। इसे ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है, जिससे छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचाया जा सके। हालांकि, शिक्षा विभाग से जुड़े सभी कार्यालय पूर्व निर्धारित समय पर ही संचालित होंगे।
रायपुर का तापमान 40°C पार कर चुका है। बिलासपुर, रायगढ़, सुकमा और दंतेवाड़ा जैसे जिलों में भी तापमान 40°C के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 अप्रैल के बाद तापमान और बढ़ सकता है, जिससे दोपहर की कक्षाएं छात्रों के लिए मुश्किल भरी हो सकती थीं।