बिलासपुर लोकसभा सीट पर मतगणना जारीू .....भाजपा के तोखन साहू 9844 वोटों से चल रहे आगे, देवेंद्र यादव को कुल 58, 228 मत

बिलासपुर लोकसभा सीट पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। बिलासपुर में बीजेपी के तोखन साहू को कुल 119055 मत मिले हैं, जिसमें कांग्रेस के देवेंद्र यादव से 21382 वोटों से आगे चल रहे हैं। देवेंद्र यादव को 97 हजार 673 मत मिले हैं।
37 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे, जिसमें भाजपा के तोखन साहू और कांग्रेस के देवेंद्र यादव के बीच सीधी टक्कर देखने को मिला। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार बिलासपुर लोकसभा स्थित 8 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 64.77 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है। सर्वाधिक मतदान कोटा और मुंगेली विधानसभा के लोगों ने किया है।
इसी तरह कोटा और तखतपुर विधानसभा की महिलाओं ने भी लोकसभा में रिकार्ड तोड मतदान किया है। इस चुनाव में 65.53 पुरुष और 64.01 प्रतिशत महिलाओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया है। बता दें पिछली बार लोकसभा चुनाव में 64.36 वोटिंग हुई थी। इस बार दो लाख से अधिक वोटर बढ़े हैं। इसके बाद भी वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी नहीं के बराबर हुई है।