एक डिग्री चढ़ा पारा फिर भी कड़ाके की ठंड, बिलासपुर में उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाएं इसलिए शीतलहर के हालात

एक डिग्री चढ़ा पारा फिर भी कड़ाके की ठंड, बिलासपुर में उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाएं इसलिए शीतलहर के हालात

बिलासपुर. बिलासपुर में ठंड का कहर जारी है। रविवार को पारा करीब एक डिग्री कम हुआ। फिर भी ठंड कम नहीं हुई है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के चलते रात में शीतलहर की हालात है और ठंड कंपकंपा रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड की वजह से अब दिन में भी सूर्य की तेज कम हो गई है।

शहर के साथ ही जिले में अब ठंड तेज हो गई है। सुबह-सुबह ठंडी हवाओं के साथ हल्के कोहरे छाने लगी है। स्थिति यह है कि सुबह से ही लोग गर्म कपड़ों के साथ धूप सेंकते दिख रहे हैं। वहीं, दोपहर में भी सूर्य की तेज कम हो गई है। ठंड से बचने के लिए कंबल और रजाई का सहारा लेने लगे है। शनिवार की तुलना में रविवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिसके बाद भी ठंड में कमी नहीं आई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है। वातावरण के मध्य स्तर में नमी का आगमन प्रारंभ हो रहा है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 26 नवंबर से दक्षिण छत्तीसगढ में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में बहुत हल्की वृद्धि हुई है।

आमतौर पर हर साल ठंड में नगर निगम की ओर से चौक-चौराहों के साथ ही सावर्जनिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था की जाती है। ताकि, बाहर फूटपाथ में सोने वाले बेसहारा लोगों को ठंड से राहत मिल सके। वहीं, रिक्शा चालक और मुसाफिर भी अलाव के सहारे रात बिताते हैं। लेकिन, अभी तक नगर निगम ने शहर में अलाव की व्यवस्था नहीं की है। मार्केट में गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है। ऊलन मार्केट में स्वेटर, जैकेट, मफलर, शाल और दस्ताने खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ जुटने लगी है। कपड़ा व्यावसायियों का कहना है कि ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है। शनिचरी, तेलीपारा, पुराना बस स्टैंड, बुधवारी और सरकंडा क्षेत्र के दुकानों में देर रात तक ग्राहकी बनी रहती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ ठंड में बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने, गर्म पानी पीने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दे रहे हैं। सुबह की हल्की धूप में बैठना और गर्म तरल पदार्थों का सेवन करने से सर्दी से बचा जा सकता है। इधर लोग सर्द हवाओं के कारण लोग घरों में जल्दी लौट रहे हैं। अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिशें हो रही हैं। सार्वजनिक स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था देखी जा रही है।

पांच दिनों में न्यूनतम तापमान
24 नवंबर 14.4
23 नवंबर 13.2
22 नवंबर 13.6
21 नवंबर 14.6
20 नवंबर 14.4