बिहार में NDA की धमाकेदार बढ़त: नीतीश की सत्ता में वापसी तय, JDU बनी सबसे बड़ी ताकत

243 सीटों में NDA 188 पर आगे, महागठबंधन 51 पर सिमटा; तेजस्वी-तेजप्रताप की सीटें फंसी, ओसामा ने ली बढ़त

बिहार में NDA की धमाकेदार बढ़त: नीतीश की सत्ता में वापसी तय, JDU बनी सबसे बड़ी ताकत

बिहार विधानसभा चुनाव के रुझान स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि राज्य में एक बार फिर NDA की सरकार बनने जा रही है। 243 सीटों के शुरुआती आंकड़ों में NDA 188 पर आगे है, जबकि महागठबंधन सिर्फ 51 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इस चुनाव में JDU ने सबसे बड़ी छलांग लगाई है और राज्य की प्रमुख पार्टी के रूप में उभरती दिख रही है।

बिहार (ए)। बिहार विधानसभा चुनाव के ताज़ा रुझानों ने राज्य की राजनीति की तस्वीर लगभग साफ कर दी है। 243 सीटों में NDA 188 पर आगे बढ़त बनाए हुए है, वहीं महागठबंधन 51 सीटों पर सिमटता दिख रहा है। इन नतीजों से साफ है कि एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार बनने जा रही है।

इस चुनाव में JDU को सबसे बड़ा फायदा मिला है। पिछली बार 43 सीटों पर सीमित रही जदयू इस बार 84 सीटों तक पहुंचकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। यह रुझान NDA के भीतर भी शक्ति संतुलन बदलने का संकेत देता है।

दिग्गज उम्मीदवारों के मोर्चे पर भी कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। राघोपुर में तेजस्वी यादव NDA उम्मीदवार सतीश यादव से पीछे चल रहे हैं, जबकि उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव महुआ सीट पर पिछड़ते दिख रहे हैं। तारापुर से सम्राट चौधरी ने मजबूत बढ़त बनाए रखी है।

रघुनाथपुर में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा एक बार फिर आगे हो गए हैं। दूसरी ओर, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी अब तक अपना खाता नहीं खोल पाई है।

निर्दलीयों और अन्य दलों को कुल 4 सीटों पर बढ़त मिली है। इस बार बिहार में दो चरणों में 67.10% वोटिंग दर्ज की गई, जो पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब 10% अधिक है और राज्य के लिए नया रिकॉर्ड भी है।