‘बॉर्डर 2; ने 11वें दिन भी मारी दहाड़, 300 करोड़ पहुंचा कलेक्शन

‘बॉर्डर 2; ने 11वें दिन भी मारी दहाड़, 300 करोड़ पहुंचा कलेक्शन

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 हर रोज धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म ने 11वें दिन वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है। आइये जानते हैं घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा है...

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' इस समय बॉक्स ऑफिस पर एक अजेय योद्धा की तरह आगे बढ़ रही है। रिलीज के दूसरे वीकेंड में करीब 60 करोड़ का बंपर कलेक्शन करने के बाद, हर किसी की नजर इस बात पर थी कि फिल्म 'मंडे टेस्ट' में कैसा प्रदर्शन करती है। ज्यादातर देखा जाता है कि वर्किंग डे शुरू होते ही फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट आती है, लेकिन 'बॉर्डर 2' ने 11वें दिन भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है और वीकडेज में भी धमाकेदार कलेक्शन कर डाला है।

दूसरे सोमवार को कितनी हुई बॉर्डर 2 की कमाई?

Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार 2 फरवरी को 'बॉर्डर 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5.75 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 281 करोड़ रुपये हो गई है। रविवार की 22.50 करोड़ की कमाई के मुकाबले यह आंकड़ा काफी कम लग सकता है, लेकिन किसी भी फिल्म के लिए दूसरे सोमवार को 5 करोड़ से ऊपर की कमाई करना एक बेहतरीन संकेत माना जाता है।

वर्ल्डवाइड किया 300 करोड़ का आकंड़ा पार 

इस कलेक्शन के साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन अब 306 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। महज 11 दिनों में 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करना सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की इस फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी फिल्म को थोड़ी और मेहनत करनी होगी 300 करोड़ी का ये आंकड़ा पार करने में।

वॉर ड्रामा और देशभक्ति का जादू

निर्देशक अनुराग सिंह की इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी खूब सराहना मिल रही है। फिल्म में सरहद की वीरता और जवानों के जज्बे को जिस तरह पिरोया गया है, उसने जनता को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाबी हासिल की है। अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के किरदारों को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन असली महफिल तो सनी पाजी अपनी दहाड़ से लूट रहे हैं।

बॉर्डर 2 का लक्ष्य है 400 करोड़ तक पहुंचना

अब फिल्म के सामने सबसे बड़ा लक्ष्य 400 करोड़ के क्लब में शामिल होना है। फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसे देखकर लगता है कि मेकर्स की उम्मीदें अब इसी बड़े आंकड़े पर टिकी हैं। हालांकि, यह राह इतनी आसान भी नहीं होगी। दूसरे सोमवार से फिल्म की कमाई 'सिंगल डिजिट' में आ गई है, जिसका मतलब है कि अब इसे हर रोज सधी हुई रफ्तार से आगे बढ़ना होगा। आने वाले शुक्रवार को कुछ नई फिल्में भी सिनेमाघरों में दस्तक देंगी, जिससे 'बॉर्डर 2' के स्क्रीन काउंट पर असर पड़ सकता है।