भिलाई में आयोजित सावन सुंदरी प्रतियोगिता में प्रिया रानी गुप्ता को मिला सम्मान
नगर केसरवानी वैश्य महिला सभा के आयोजन में सांस्कृतिक उल्लास के साथ छाया महिला सशक्तिकरण का संदेश
भिलाई में केसरवानी वैश्य महिला सभा द्वारा आयोजित सावन उत्सव में सौंदर्य, संस्कृति और संगठन की खूबसूरत झलक देखने को मिली। इस अवसर पर आयोजित ‘सावन सुंदरी’ प्रतियोगिता में प्रिया रानी गुप्ता को विजेता घोषित किया गया।
भिलाई। नगर केसरवानी वैश्य महिला सभा भिलाई द्वारा 3 अगस्त 2025 को भव्य सांस्कृतिक आयोजन किया गया, जिसमें 'सावन सुंदरी' प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। इस प्रतियोगिता में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया रानी गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘सावन सुंदरी’ का खिताब प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराधा गुप्ता द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को गरिमामयी और अनुशासित ढंग से संपन्न कराया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने रायपुर से विशेष रूप से आमंत्रित श्रीमती कविता केसरवानी, पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य केसरवानी वैश्य महिला सभा, भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं ने न केवल पारंपरिक परिधान और संस्कृति का प्रदर्शन किया, बल्कि आपसी सहयोग और एकजुटता का सशक्त संदेश भी समाज को दिया।
suntimes 