महादेव सट्टा ऐप केस, अमित-नितिन जेल भेजे गए:13 दिन ज्युडिशियल रिमांड में रहेंगे दोनों आरोपी.....

महादेव सट्टा ऐप केस, अमित-नितिन जेल भेजे गए:13 दिन ज्युडिशियल रिमांड में रहेंगे दोनों आरोपी.....

महादेव सट्टा एप और मनी लॉन्ड्रिंग केस मामले में कस्टोडियल डिमांड खत्म होने के ईडी ने सोमवार को नितिन टिबरेवाल और अमित अग्रवाल रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। ईडी की ओर से कोर्ट कहा गया है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जरूरत नही है। इसलिए 14 जिन की न्यायिक रिमांड पर उन्हें जेल में रखा जाए। सुनवाई के बाद कोर्ट दोनों आरोपियों को 13 दिनों की न्यायिक रिमांड पर 3 फरवरी तक जेल भेज दिया है।

सोमवार को सुनवाई के दौरान कोलकाता का हवाला कारोबारी नितिन बेहोश होकर गिर गया। उसे उठाकर कुर्सी में बिठाकर पानी पिलाया गया। तुरंत डॉक्टर बुलाया गया। ​डॉक्टर की टीम आई और नितिन की जांच की। उसका बीपी, शुगर सब नार्मल पाया गया। डॉक्टरों ने किसी तरह की तकलीफ नहीं पाई। उसके बाद कोर्ट ने 3 फरवरी तक दोनों को जेल भेज दिया। ईडी के वकील धीरेंद्र नंदे ने बताया कि ईडी ने नितिन और अमित से लंबी पूछताछ कर ली है। फिलहाल कोई नया तथ्य या इनपुट नहीं मिला है। इस वजह से पूछताछ की जरूरत नहीं है। अब तक की पूछताछ के दौरान जो अहम जानकारी मिली है। उसकी पड़ताल की जा रही है।

24 फरवरी को 13 लोगों को कोर्ट में पेश होने के लिए नोटिस जारी

ईडी के वकील ने बताया कि इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।13 आरोपियों के खिलाफ बिना गिरफ्तारी का परिवाद पेश किया गया है। कोर्ट ने 24 फरवरी को 13 लोगों को कोर्ट में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है। अगर कोर्ट में पेश नहीं होंगे तो समंस जारी किया जाएगा। महादेव सट्टेबाजी केस में दोनो अरोपियों से पुछताछ के दौरान कुछ नए नाम सामने आए है। जिसे लेकर प्रवर्तन निदेशालय कर रही है। जल्द ही महादेव सट्टा एप मामले में अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

नितिन टिबरेवाल और अमित अग्रवाल को ED ने शुक्रवार 12 जनवरी को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से दो ब ईडी को दोनों आरोपियों की रिमांड मिल चुकी थी। इन्होंने दुबई में प्रॉपर्टी खरीदी है। विदेशी कंपनियों में शेयर होल्डर भी हैं। जांच में अब तक ढाई करोड़ रुपए का हिसाब दिखा है। अमित का भाई अनिल अग्रवाल महादेव ऐप में पार्टनर था। वह दुबई से जो पैसे भेजता था उसे यहां रिसीव करके अमित अपने अकाउंटेंट के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करता था।