शासकीय नर्सिंग कॉलेज कंचांदूर, दुर्ग में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

शासकीय नर्सिंग कॉलेज कंचांदूर, दुर्ग में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

शासकीय नर्सिंग कॉलेज कंचांदूर, दुर्ग में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम "Our Nurses, Our Future: Empowered Nurses" रखी गई थी। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. रेमा राजेश के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। स्वागत भाषण डॉ. वंदना चौहान, एसोसिएट प्रोफेसर द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. ममता शशि साहू, एसोसिएट प्रोफेसर, शासकीय नर्सिंग कॉलेज द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रेमा राजेश ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में नर्सिंग क्षेत्र अत्यंत आधुनिक एवं उन्नत हो चुका है। विद्यार्थियों को सीखने एवं अनुभव प्राप्त करने के लिए देश-विदेश के अस्पतालों से अनुभव प्राप्त कर अपने देश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नर्से स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं, जो समर्पण, सेवा और मानवता का प्रतीक हैं।

कार्यक्रम के दौरान बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा स्किट प्रस्तुति दी गई, जिसमें नर्सिंग सेवा एवं मरीजों के प्रति समर्पण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में एम.एससी. एवं बी.एससी. नर्सिंग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मंजू शर्मा, डेमॉन्स्ट्रेटर द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी नर्सिंग शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।