106.30 लाख रूपये के ईनामी 49 माओवादी सहित 103 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
बीजापुर। छत्तीसगढ़ शासन एवं भारत सरकार की मंशानुरूप नक्सल उन्मूलन हेतु जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी, जिला बल, एसटीएफ, कोबरा व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छ0ग0 शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति, साथ ही छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर डीव्हीसीएम -01,पीपीसीएम- 04, एसीएम-04, प्लाटून पार्टी सदस्य-01, डीएकेएमएस अध्यक्ष-03, सीएनएम अध्यक्ष-04, केएएमएस अध्यक्ष-02, एरिया कमेटी पार्टी सदस्य-05, मिलिशिया कमाण्डर/डिप्टी कमांडर-05, जनताना सरकार अध्यक्ष-04, पीएलजीए सदस्य-01, सीएनएम सदस्य-12, जनताना सरकार उपाध्यक्ष- 04, डीएकेएमएस उपाध्यक्ष-01, जनताना सरकार सदस्य-22, मिलिशिया प्लाटून सदस्य -23, जीपीसी-02, डीएकेएमएस सदस्य -04, भूमकाल मिलिशिया सदस्य -01 कुल 106.30 लाख रूपये के ईनामी 49 माओवादी सहित 103 माओवादियों ने दिनांक 02/10/2025 को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर लिया।
आत्मसमर्पित माओवादी के नाम एवं पद:
1. लच्छु पूनेम ऊर्फ संतोष पिता सुक्कू पूनेम उम्र 36 वर्ष जाति मुरिया निवासी पुसबाका थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर, पदनाम डीव्हीसीएम दक्षिण सब जोनल ब्यूरो क्म्युनिकेशन कमाण्डर, ईनाम – 08.00 लाख रूपये
2. गुड्डू फरसा उर्फ विजय पिता स्व. मोंगडू फरसा उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन छोटेपल्ली थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-कंपनी न0 10 पीपीसीएम, घोषित ईनाम राशि – 08 लाख रूपये ,
3. भीमा सोढी उर्फ कमल सिंह उर्फ सुखदेव पिता हुर्रा सोढी उम्र 45 वर्ष जाति दोरला साकिन पुन्नूर स्कूलपारा थाना आवापल्ली जिला बीजापुर छ0ग0, पद पीपीसीएम/सीसी दलम सुरक्षा गार्ड कमाण्डर, घोषित ईनाम राशि-08 लाख रूपये
4. हिडमे फरसा उर्फ मीना पति गुड्डू फरसा उर्फ विजय उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया साकिन पोलमपल्ली थाना बासागुडा जिला बीजापुर छ0ग0, पद-कंपनी न0 10 पार्टी सदस्या, घोषित ईनाम राशि – 08 लाख रूपये ,
5. सुखमती ओयाम पिता बुधू ओयाम उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया साकिन उतला लक्कापारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद-कंपनी न0 01 पार्टी सदस्या/डॉक्टर टीम सदस्या, घोषित ईनाम राशि – 08 लाख रूपये ,
6. अर्जुन माडवी उर्फ मनीराम पिता भीमा माडवी उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन ईशुलनार स्कूलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद-एओबी अन्तर्गत गालीकोण्डा एरिया कमेटी सदस्य(एसीएम), घोषित ईनाम राशि – 05 लाख रूपये।7. मुका कुंजाम उर्फ रोशन पिता भीमा कुंजाम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन कोमटपल्ली स्कूलपारा थाना तर्रेम जिला बीजापुर छ0ग0, पद-चेरला एरिया कमेटी सदस्य/ चेरला एरिया कमेटी कम्युनिकेषन टीम कमाण्डर, घोषित ईनाम राशि – 05 लाख रूपये ,
8. पाकली पुनेम पिता सन्नू पुनेम उम्र 42 वर्ष जाति मुरिया साकिन मुनगा सरपंचपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद -माड़ डिवीजन सदस्या (एसीएम)/सप्लाई टीम कमाण्डर, घोषित ईनाम राशि – 05 लाख रूपये ,
9. सुकली सोढी उर्फ नवता पति भीमा सोढी उर्फ कमल सिंह उर्फ सुखदेव उम्र 40 वर्ष जाति दोरला साकिन पुन्नूर स्कूलपारा थाना आवापल्ली जिला बीजापुर छ0ग0, पद-इन्द्रावती एरिया कमेटी सदस्या (एसीएम), घोषित ईनाम राशि – 05 लाख रूपये ,
10. हिडमे मोडियम उर्फ अनुशा पति सुखराम मोडियम उर्फ मंतू उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन पेद्दाकोरमा मिण्ड्रीपारा थाना बीजापुर जिला बीजापुर छ0ग0, पद दरभा डीविजन अन्तर्गत प्लाटून न0 31 पार्टी सदस्या/ डॉक्टर टीम सदस्या, घोषित ईनाम राशि-02 लाख रूपये
11. बोमडू बारसा पिता गुड्डी बारसा उम्र 42 वर्ष जाति मुरिया साकिन मरकापाल गोंडपारा थाना नेलसनार जिला बीजापुर छ0ग0, पद बेलनार आरपीसी जीपीसी सदस्य/ डीएकेएएमएस अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-02 लाख रूपये
12. लालू कुंजाम उर्फ पोदिया पिता हुंगा कुंजाम उम्र 26 वर्ष जाति मुरिया साकिन ईतावार पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर छ0ग0, पद-कोरचोली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/कोरचोली आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-02 लाख रूपये
13. गागरू ओयाम पिता स्व. पोरिया ओयाम उम्र 40 वर्ष जाति मुरिया साकिन बडेपल्ली पटेलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद बडेपल्ली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/ डीएकेएएमएस अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-02 लाख रूपये
14. रामचन्द्र अटामी पिता स्व. सुखराम अटामी उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया साकिन गोटपाल स्कूलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद धरमा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/सीएनएम अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-02 लाख रूपये
15. बक्सू अटामी पिता स्व. भीमा अटामी उम्र 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन गोटपाल स्कूलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर छ0ग0, पद धरमा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/डीएकेएएमएस अध्यक्ष, घोषित ईनाम राशि-02 लाख रूपये
suntimes 