SSP विजय अग्रवाल ने 201 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को किए सुपुर्द

एन्टी क्राइम और साइबर यूनिट की मेहनत से बरामद 201 मोबाइल

SSP विजय अग्रवाल ने 201 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को किए सुपुर्द
  • 41 लाख रुपए की कीमत वाले मोबाइल लौटाए गए स्वामियों को
  • सोशल मीडिया पर IMEI नंबरों की लिस्ट अपलोड, मालिक सीधे उठा सकेंगे अपने फोन

दुर्ग जिले में लगातार मोबाइल चोरी और गुम होने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने एक विशेष अभियान चलाया। इसके तहत एन्टी क्राइम और साइबर यूनिट ने 201 गुम मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सुपुर्द किया, जिनकी कुल कीमत करीब 41 लाख रुपये बताई जा रही है।

भिलाई। जिले में लगातार मोबाइल चोरी और गुम होने की शिकायतों के बाद SSP विजय अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी गुम मोबाइलों का पता लगाया जाए और उन्हें उनके स्वामियों को लौटाया जाए।

निर्देशानुसार एन्टी क्राइम और साइबर यूनिट और संबंधित थानों की टीमों ने दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा और रायपुर क्षेत्रों में सक्रिय अभियान चलाया। इस अभियान में 201 मोबाइल बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 41 लाख रुपये आंकी गई। मोबाइल स्वामियों को विधिवत सुपुर्द किए जा रहे हैं।

टीम की भूमिका और आगे की प्रक्रिया

एसएसपी के निर्देश पर, दुर्ग पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर) पर मोबाइलों के IMEI नंबरों की लिस्ट अपलोड की जाएगी। स्वामी अपनी मोबाइल के IMEI नंबर की जांच कर एन्टी क्राइम और साइबर यूनिट कार्यालय, सेक्टर 3 से अपना फोन प्राप्त कर सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान से न केवल मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा, बल्कि नागरिकों का विश्वास भी पुलिस व्यवस्था में और मजबूत होगा।