असम में 300 शराबी पुलिसकर्मियों को VRS, पूरा वेतन मिलेगा, खाली पदों पर नई भर्तियां होंगी

मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस विभाग में 300 अधिकारी और कर्मचारी शराब पीने के आदी हैं। ऐसे कर्मचारियों को पहले से ही VRS देने का नियम है, लेकिन इसे कभी लागू नहीं किया गया। इस तरह VRS देने का चलन अन्य जगहों पर भी है, लेकिन असम में ऐसा पहली बार हो रहा है।

असम में 300 शराबी पुलिसकर्मियों को VRS, पूरा वेतन मिलेगा, खाली पदों पर नई भर्तियां होंगी

असम की सरकार शराब पीने के आदी 300 पुलिसकर्मियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) का विकल्प देने जा रही है। CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों को शराब की लत है। इस वजह से वे अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से नहीं कर पाते हैं। शराब पीने की वजह से उनका शरीर भी कमजोर हो गया है। लोगों ने इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ गंभीर शिकायतें भी की हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस विभाग में 300 अधिकारी और कर्मचारी शराब पीने के आदी हैं। ऐसे कर्मचारियों को पहले से ही VRS देने का नियम है, लेकिन इसे कभी लागू नहीं किया गया। इस तरह VRS देने का चलन अन्य जगहों पर भी है, लेकिन असम में ऐसा पहली बार हो रहा है। इन पुलिसकर्मियों को पूरा वेतन मिलता रहेगा। वहीं, रिटायरमेंट के बाद खाली पदों पर 300 नई भर्तियां की जाएंगी।