आरक्षक अर्जुन सिंह यादव बर्खास्त…. ऑनलाइन सट्टा महादेव ऐप प्रकरण में लंबे समय से था फरार…

आरक्षक अर्जुन सिंह यादव बर्खास्त…. ऑनलाइन सट्टा महादेव ऐप प्रकरण में लंबे समय से था फरार…

दुर्ग. ऑनलाइन सट्टा महादेव ऐप मामले में फरार चल रहे अपचारी आरक्षक क्रमांक 99 अर्जुन सिंह यादव को आज पुलिस की सेवा से बर्खास्त कर दिया गया कार्यभार ग्रहण करते ही पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर आरक्षक अर्जुन सिंह यादव को पुलिस की सेवा से बर्खास्त करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला ज्वाइनिंग के साथ ही एक्शन में आ गये हैं। एसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर एक आरक्षक अर्जुन सिंह यादव को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया है।

आरक्षक के खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी, जिसके आधार पर 27 फरवरी 2023 को दुर्ग आरआई की तरफ से आरोप पत्र जारी किया गया था। आरोप पत्र की तामिली 8 मार्च 2023 को करायी गयी। लेकिन आरक्षक की तरफ से इस संदर्भ में कोई जवाब नहीं दिया गया। अर्जुन सिंह यादव महादेव एप घोटाले का भी आरोपी है। उसका एक भाई भीम यादव भी महादेव एप मामले में जेल में बंद हैं। वही एक भाई सहदेव यादव भी फरार बताया जाता है।