उदय महाविद्यालय में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई बसंत पंचमी

माँ सरस्वती की पूजा, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण से सजा आयोजन

उदय महाविद्यालय में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई बसंत पंचमी

विद्या, विवेक और वाणी की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की आराधना का पर्व बसंत पंचमी उदय महाविद्यालय, जामुल-भिलाई में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता से संपूर्ण परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

जामुल-भिलाई। उदय महाविद्यालय, जामुल-भिलाई में शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में माँ सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के संचालक डॉ. टी. आर. साहू एवं प्राचार्या डॉ. अलिपा साहू द्वारा माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भजन एवं कीर्तन ने सभी का मन मोह लिया और वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने परंपरानुसार खिचड़ी का प्रसाद तैयार कर श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ. अलिपा साहू ने बसंत पंचमी के धार्मिक और शैक्षणिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को वाणी, व्यवहार और कर्म में संयम रखते हुए चरित्रवान एवं संस्कारवान व्यक्तित्व के निर्माण हेतु प्रेरित किया और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में विभागाध्यक्ष डॉ. कलावती राव, महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राध्यापक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।