कांग्रेस पूर्वजों की संपत्ति हड़प कर अल्पसंख्यक समुदाय को बांटना चाहती है - मंत्री टंकराम वर्मा

कांग्रेस पूर्वजों की संपत्ति हड़प कर अल्पसंख्यक समुदाय को बांटना चाहती है - मंत्री टंकराम वर्मा

छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा गुरुवार को भिलाई प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने विरासत टैक्स को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि, विरासत टैक्स लाकर कांग्रेस अल्पसंख्यक को फायदा पहुंचाने के लिए बहुसंख्यक का शोषण करना चाहती है। मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि, यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस विरासत टैक्स लाने की बात कह रही है। इससे पहले भी वो विरासत टैक्स ला चुकी है। यह टैक्स लागू कर कांग्रेस हमारे पूर्वजों की संपत्ति को हड़प कर उसे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को बांटना चाहती है। देश की जनता ऐसा नहीं होने देगी। कांग्रेस को इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

कांग्रेस के संविधान संशोधन करने जैसे आरोप का जवाब देते हुए मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि, भाजपा यदि 400 पार आई तो ऐसा नहीं है कि वो भारत के संविधान को बदल देगी। संविधान में समय समय के मुताबिक संसोधन होना चाहिए। वो भाजपा भी करना चाहती है। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हो रहा है। कांग्रेस ऐसा पहले कर चुकी है।

भाजपा कार्यालय भिलाई में हुई प्रेस वार्ता के दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने राधिका खेड़ा के मामले को उठाते हुए कहा कि, कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जहां महिलाओं को इज्जत नहीं मिल रही है। राधिखा खेड़ा ने प्रदेश कार्यालय में कहा था कि, उन्हें पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा है। इसलिए वो कांग्रेस से इस्तीफा देना चाहती हैं।