कार्यकर्ताओं के उत्साह से  भूपेश सरकार की विदाई तय - डॉक्टर रमन सिंह

बीएनसी मिल कांग्रेस शासन काल की गलत नीतियों के कारण बंद हुई - मधुसूदन यादव

कार्यकर्ताओं के उत्साह से  भूपेश सरकार की विदाई तय - डॉक्टर रमन सिंह
कांग्रेस बताएं कि उस पर भरोसा क्यों करें --संतोष पांडे
राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी का बूथ स्तरीय सम्मेलन स्थानीय राज एंप्रियल के खचाखच कार्यकर्ताओं से भरे हाल में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज 5 वर्ष में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने सभी क्षेत्रों में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, कोई क्षेत्र ऐसा नहीं बचा जहां भ्रष्टाचार ना हो, अवैध शराब, रेती,वन, नगर निगम में भ्रष्टाचार,गोठानो में भ्रष्टाचार,गरीबों के चावल में भ्रष्टाचार, जुआ सटा में लिप्त कांग्रेस की सरकार को आने वाले चुनाव में जनता उखाड़ फेंकने के लिए दृढ़ संकल्पित हो चुकी है क्योंकि उन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए हमारे कार्यकर्ता आज एकजुट हो चुके हैं।आज यहां बूथ स्तर के हजारों कार्यकर्ताओं के अंदर दिख रही ऊर्जा से ऐसा लगने लगा है कि कांग्रेस के भ्रष्टाचारी रूपी इस रावण का वध आने वाले चुनाव में जनता करने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं, और आज शत प्रतिशत बूथ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखकर उन्हें लगने लगा है कि अब कांग्रेस की विदाई तय है। डॉ रमन सिंह  जी ने अपने 15 वर्षों की उपलब्धियां एवम केंद्र में बैठी मोदी सरकार के कार्यों को विस्तार से बताते हुए कहा कि भाजपा निरंतर अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित रहती है। भाजपा का स्पष्ट मत है की जनता के सार्वजनिक कार्यों के लिए,नीति, नियम और विकास का क्रियान्वयन पहले हो,ताकि जनता को काम दिखे।

   मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज होटल राज इंपिरियल के विशाल हॉल में 123 बूथों के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित हुए,जिसमें बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव,बी एल ए ,पालक शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, मंडल पदाधिकारी एवं बूथ में रहने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सावन वर्मा ने किया। सर्वप्रथम स्वागत भाषण तरुण लहरवानी ने दिया। तत्पश्चात सम्मेलन को जिला महामंत्री राजेंद्र गोलछा, अध्यक्ष रमेश पटेल, सांसद संतोष पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख ने संबोधित किया।
सांसद संतोष पांडे ने सनातन धर्म का विरोध करने वाले स्टालिन के पक्ष में बात करने वाली कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सवाल पूछा कि वह किसके साथ खड़े हैं,स्पष्ट बताएं और सांसद संतोष पांडे ने भरोसे के सम्मेलन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस बताएं की क्या भूपेश बघेल पर कांग्रेस को भरोसा है? और अगर भरोसा है तो उसे मुख्यमंत्री का दावेदार प्रोजेक्ट क्यों नहीं कर रहे, कांग्रेस बताएं कि क्या बघेल का उप मुख्यमंत्री सिंहदेव पर भरोसा है? और कांग्रेस बताएं कि टी एस सिंहदेव का विधायक बृहस्पति सिंह पर भरोसा है?और अगर इन तीनों पर किसी का भरोसा नहीं है तो किस भरोसे की बात कांग्रेस कर रही है ।सांसद संतोष पांडे ने स्पष्ट कहा कि आज जनता जान चुकी है कि कांग्रेस ने झूठे वायदों के माध्यम से सरकार बनाई और सभी वायदे झूठ साबित हुए हैं, इसलिए आने वाले चुनाव में जनता अब कांग्रेस की घोषणाओं में नहीं फंसने वाली ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कांग्रेस के बीएनसी मिल बंद होने के पीछे डॉ रमन सिंह के कार्यकाल को दोषी ठहराने पर फ्लटवार करते हुए कहा कि उनके पास प्रत्यक्ष प्रमाण है कि मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री काल में कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण बीएनसी मिल बंद हुई, और 5 वर्ष पूर्व उनके सबसे बड़े नेता राहुल गांधी ने राजनांदगांव की धरती पर बीएनसी मिल को शुरू करने का आह्वान किया था ।आज 5 साल होने के बाद भी वह इसे पूरा नहीं कर पाए। अब किस मुंह से कांग्रेस जनता के बीच जाएगी।
 आज के बूथ स्त्ररीय सम्मेलन में उत्तर एवं दक्षिण मंडल से कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर नेताओं में भी ऊर्जा आ गई ।आज नए 25 मतदाताओं ने अपना अनुभव सुनाया, और 40 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया । वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख ने कहा कि ने कहा कि आज का बूथ स्तरीय सम्मेलन भाजपा के लिए संजीवनी साबित हुआ है।
इस सम्मेलन की सफलता से प्रमाणित हो चुका है कि भाजपा के कार्यकर्ता भूपेश सरकार को उखाड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
सम्मेलन में आभार प्रदर्शन ऋषि देव चौधरी ने किया।