कैमरन ग्रीन की होगी टीम से छुट्टी? इस विस्फोटक बल्लेबाज को मिलेगा मौका, देखें संभावित प्लेइंग 11

कैमरन ग्रीन की होगी टीम से छुट्टी? इस विस्फोटक बल्लेबाज को मिलेगा मौका, देखें संभावित प्लेइंग 11

IPL 2026 में आज KKR और PBKS के बीच महामुकाबला। क्या कोलकाता अपनी पहली जीत दर्ज कर पाएगी या पंजाब लगाएगी जीत की हैट्रिक? जानें ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट, हेड-टू-हेड आंकड़े और दोनों टीमों की संभावित Playing 11।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज यानि 6 अप्रैल को ईडन गार्डन्स के मैदान पर एक बहुत ही दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। एक तरफ तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) है जो हार के सिलसिले को तोड़कर अपनी पहली जीत की तलाश में है, वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम है जो अपनी जीत की हैट्रिक पूरी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

KKR के लिए वापसी का मौका

केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 21 मुकाबले केकेआर ने जीते हैं, जबकि 13 मुकाबलों में जीत पंजाब किंग्स को मिली है। मगर इस सीजन की शुरुआत केकेआर के लिए अच्छी नहीं रही है। मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हारने के बाद टीम पॉइंट्स टेबल में नीचे है। लेकिन अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स पर आज वापसी करने का उनके पास सबसे बेहतरीन मौका है। '

आंद्रे रसेल के रिटायरमेंट के बाद टीम की मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी अब रिंकू सिंह और कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ियों पर है। दोनों खिलाड़ियों ने अब तक कुछ खास नहीं किया है। ऐसे में टीम रिंकू सिंह से आज अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

कैमरन ग्रीन रन नहीं बना रहे हैं, वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें गेंदबाजी करने से रोक रखा है। ऐसे में केकेआर उन्हें टीम से बाहर कर रोवमैन पावेल को मौका दे सकती है।

पंजाब किंग्स की हैट्रिक की बारी

दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। उन्होंने पहले गुजरात टाइटंस को हराया और फिर चेन्नई सुपर किंग्स को उनके घर में मात दी। टीम के नए सितारे कूपर कोनोली ने सबका ध्यान खींचा है, जिन्होंने अपने डेब्यू पर ही शानदार 72 रन बनाए थे। कप्तान श्रेयस अय्यर की लीडरशिप में पंजाब की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है।

कैसी होगी दोनों टीमों की Playing 11?

केकेआर को अगर जीतना है तो वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और वैभव अरोड़ा को अपनी गेंदबाजी में सुधार करना होगा। सुनील नरेन वैसी लय में नज़र नहीं आ रहे हैं, जिस गेंदबाजी के लिए वह जाने जाते हैं। फिन एलेन और कप्तान अजिंक्य रहाणे से टीम को एक धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद होगी। वहीं पंजाब की ताकत उनका टॉप ऑर्डर है। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या टीम को अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं, वहीं मिडिल ऑर्डर में शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस जैसे मैच विनर मौजूद हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 -

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलेन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन/रोवमैन पावेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा। इम्पैक्ट प्लेयर: ब्लेसिंग मुजरबानी

पंजाब किंग्स (PBKS) : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल

KKR vs PBKS पूरा स्क्वाड 

KKR: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, फिन एलेन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।

PBKS: प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्या, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह ओमरजई, बेन ड्वार्शुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद।