क्राइम : टूरिस्ट से 8 युवकों ने किया गैंगरेप... पति के साथ टेंट लगाकर सो रही थी......

क्राइम : टूरिस्ट से 8 युवकों ने किया गैंगरेप... पति के साथ टेंट लगाकर सो रही थी......

दुमका. झारखंड के दुमका में शुक्रवार देर रात स्पेन की महिला से गैंगरेप हुआ। वारदात कुरमाहाट इलाके में हुई, स्पेनिश महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। महिला की उम्र 30 साल है। महिला दुमका में घूम रही थी। रात होने पर पति के साथ एक खेत में टेंट लगाकर आराम कर थी तभी उसके साथ वारदात हुई। विरोध करने पर आरोपियों ने कपल के साथ मारपीट भी की। गैंगरेप में कुंजी गांव के 7-8 युवक के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद महिला खुद बाइक चलाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची।

इधर मामला बजट सत्र के आखिरी दिन विधानसभा में भी उठा। BJP विधायक अमित मंडल ने इसे प्रदेश के साथ-साथ देश की बदनामी बताया स्पेन से आए पति-पत्नी पहले पाकिस्तान गए थे, वहां से बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका पहुंचे थे। महिला अपने पति के साथ बाइक से टूर पर निकली है।

दोनों दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रहे थे, लेकिन रात होने पर हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर टेंट लगाकर सो गए। इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप और मारपीट की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रात करीब 10.30 के करीब पुलिस की गश्ती टीम को महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जब सर्च अभियान चलाया तो अरहर के खेत मे महिला के कपड़े मिले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला के साथ गैंगरेप की पुष्टि की गई है।

मामले की जांच के लिए जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। दुमका पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि महिला ने जंगल में कैंप लगाने की कोई जानकारी नहीं दी थी। सुबह पुलिस घटनास्थल की पड़ताल करने के लिए पहुंची। पुलिस की टीम के साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम भी जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। उधर, पीड़ित विदेशी महिला खुद बाइक चलाकर दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल जांच के लिए पहुंची। पुलिस की टीम उसे एस्कॉर्ट करके लाई।

‌BJP विधायक अमित मंडल ने बजट सत्र के आखिरी दिन सदन में ये मामला उठाया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए। जांच कमेटी बनाने की मांग की है। ऐसी घटना से झारखंड के साथ पूरे देश की बदनामी हुई है। उन्होंने दुमका के SP को तत्काल हटाने की मांग की। आरोप लगाया कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है।

मामले को लेकर झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, यह बहुत दुखद घटना है। मैंने DGP से सुबह ही बात की है। पीड़ित का इलाज होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए... दोषी पुलिस अफसरों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।