चलती ट्रेन से फिसलकर गिरा युवक....:गंभीर हालत में लाया गया सुपेला अस्पताल, डॉक्टरों ने किया रेफर

चलती ट्रेन से फिसलकर गिरा युवक....:गंभीर हालत में लाया गया सुपेला अस्पताल, डॉक्टरों ने किया रेफर

भिलाई में चलती ट्रेन से गिरने से एक 18 साल का युवक घायल हो गया। घायल को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे दुर्ग रेफर कर दिया है। घायल की पहचान धर्मेंद्र सतनामी के रूप में हुई है। वो लोग जांजगीर चांपा जिले के खैरमुड़ा गांव के रहने वाले हैं। झांसी में रोजी मजदूरी करने गए थे। झांसी से ट्रेन में बैठकर खरसिया जा रहे थे। बुधवार सुबह जैसे ही ट्रेन भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने वाली थी, उसका बेटा बाथरूम करने गया था।

बाथरूम से वापस आकर ट्रेन धीमी होने पर वो गेट से बाहर देखने लगा। गेट से बाहर देखने पर अचानक उसका पैस फिसल गया और वो ट्रेन से नीचे गिर गया। लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद ट्रेन को चेन पुलिंग करके रोका गया। उन लोगों ने घायल धर्मेंद्र को उठाया और डायल 112 की मदद से उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेपर किया गया है।