छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर मोदी का संदेश: नक्सल प्रभावित इलाकों में अब विकास की रफ्तार
प्रधानमंत्री ने प्रदेशवासियों को बधाई दी, कहा— मेहनती और प्रतिभाशाली लोग ‘विकसित भारत’ के सपने को देंगे गति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रकृति और संस्कृति से समर्पित यह राज्य आज तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। पीएम ने विश्वास जताया कि कभी नक्सल प्रभावित रहे कई इलाकों में आज विकास की प्रतिस्पर्धा है और राज्य के लोग ‘विकसित भारत’ के विज़न को आगे बढ़ाएंगे।
रायपुर। राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। एक्स (X) पर लिखे संदेश में उन्होंने कहा कि यह राज्य प्रकृति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति अपनी निष्ठा के लिए जाना जाता है और आज प्रगति की नई परिभाषाएँ गढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जो क्षेत्र कभी नक्सलवाद के प्रभाव में थे, वह आज विकास की दौड़ में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ के मेहनती और हुनरमंद लोग अपने प्रयासों और उद्यमशीलता से देश के ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
मोदी ने लिखा, “छत्तीसगढ़ के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर अनेक शुभकामनाएँ। यह प्रदेश आज प्रगति के नए मानदंड तय कर रहा है। मुझे भरोसा है कि यहां की जनता अपनी लगन और कौशल से राज्य और देश के विकास को नई ऊंचाई देगी।”
suntimes 