छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक बढ़ेगी ठंड, 2-3 डिग्री तक गिरेगा रात का पारा; 10-14 डिग्री के साथ सरगुजा संभाग सबसे ज्यादा ठंडा

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक बढ़ेगी ठंड, 2-3 डिग्री तक गिरेगा रात का पारा; 10-14 डिग्री के साथ सरगुजा संभाग सबसे ज्यादा ठंडा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ड्राई मौसम के कारण बस्तर संभाग को छोड़कर लगभग सभी जिलों में रात के तापमान में गिरावट आ रही है। यह दौर 5 दिनों तक जारी रहेगा, जिससे अभी और ठंड बढ़ेगी। अंबिकापुर में तापमान में 10 डिग्री की गिरावट आई। वहीं रायपुर समेत सभी जिलों में रात का तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री कम रहा।

छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में से सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है। यहां के जिलों में रात का तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच है, जबकि शनिवार को सुकमा जिला 33 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। शनिवार को दुर्ग में 14 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहा। वहीं अंबिकापुर में तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह पेंड्रा में न्यूनतम पारा 12 डिग्री रहा जो औसत से 1.2 डिग्री कम रहा।

सरगुजा संभाग के जिलों में रात का पारा 10 से 14 डिग्री के बीच है, जिससे सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है। अंबिकापुर जिले में तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंच गया है। इसी तरह सूरजपुर में 11.3 डिग्री रात का पारा रहा। वहीं बलरामपुर में 11.7 डिग्री, कोरिया जिले में 12 डिग्री, जशपुर में रात का पारा 15.6 डिग्री रहा। हालांकि यह अब भी औसत से 1.9 डिग्री ज्यादा था।

पेंड्रा में 12 डिग्री पर पहुंचा तापमान- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पर पहुंच गया है, जबकि अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। यहां 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। वहीं आने वाले 2 दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है, जोकि 10 डिग्री तक पहुंचेगा।