डूबने से दहला दुर्ग: बुजुर्ग का शव मिला, तीसरे की खोज जारी
SDRF टीम की डीप डाइविंग से तलाश जारी
- ग्राम औरी में तीन लोग नदी में डूबे
- एक को जीवित बचाया, बुजुर्ग का शव मिला
- SDRF टीम की डीप डाइविंग से तलाश जारी
- जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर चला रेस्क्यू अभिया
दुर्ग जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम औरी में नदी हादसे ने सनसनी फैला दी। तीन लोग नदी में डूब गए, जिनमें से एक को जीवित बचा लिया गया, जबकि एक बुजुर्ग का शव SDRF टीम ने शुक्रवार सुबह बरामद कर लिया। वहीं तीसरे व्यक्ति की तलाश गहन गोताखोरी के साथ जारी है।
दुर्ग। दुर्ग संभाग के SDRF कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम औरी (थाना भिलाई-3) में नदी किनारे बड़ा हादसा हुआ। तीन लोगों के डूबने की खबर पर तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
सूत्रों के मुताबिक, हादसे के दौरान एक व्यक्ति को कल ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे SDRF की टीम ने नदी में लगातार खोजबीन करते हुए एक बुजुर्ग का शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान भगवती ठाकुर पिता दीनदयाल ठाकुर, उम्र 65 वर्ष, निवासी ग्राम औरी के रूप में हुई है।
रेस्क्यू अभियान जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी श्रीमान नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में संचालित किया गया। SDRF टीम ने शव को बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया। टीम अब भी तीसरे व्यक्ति की तलाश में नदी में डीप डाइविंग कर रही है।
suntimes 