पत्नी को काटा, फिर खुद लगाई फांसी.....खेत के स्टोर रूम में खून से सनी मिली लाश, दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस.....

पत्नी को काटा, फिर खुद लगाई फांसी.....खेत के स्टोर रूम में खून से सनी मिली लाश, दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस.....

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी को फावड़े से काट डाला है। पूरा मामला उतई थाना क्षेत्र के खोपली गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक ये वारदात शुक्रवार शाम की है। पति का नाम हेंगल और पत्नी का दशोदा बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पाटन SDOP आशीष बंछोर ने बताया कि हेंगल अपनी पत्नी दशोदा के साथ शाम 6 बजे के करीब खेत गया था, वो लोग खेत गए, लेकिन वापस नहीं लौटे। जब घर के लोग उन्हें खोजते-खोजते खेत पहुंचे तो देखा स्टोर रूम का दरवाजा अंदर से बंद था।

उतई थाना प्रभारी मनीष शर्मा बताया कि उन्हें रात 10 बजे सूचना मिली तो वो अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंचे। वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोगों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं खुला। इसके बाद दीवार में छेनी हथोड़ी के सहारे होल किया गया। होल से देखा गया तो हेंगल फंदे पर लटका था। जमीन पर दशोदा खून से लथपथ पड़ी थी। उतई थाना प्रभारी ने बताया कि हेंगल ने स्टोर रूम में रखे फावड़े से दशोदा के पर हमला किया। उसने गले और सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसके बाद खुद भी छत में लगी लकड़ी के सहारे फंदा बनाकर झूल गया। TI का कहना है कि हेंगल के बेटों और दोस्तों से पूछताछ करेगी कि आखिर पति पत्नी के बीच कैसे संबंध थे। उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। स्टोर रूम का दरवाजा और दीवार काफी मजबूत होने से टूट नहीं रही थी। गांव के लोगों की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद देर रात 1 बजे दीवार में होल करके और दरवाजा तोड़कर पुलिस स्टोर रूम के अंदर पहुंची। इस दौरान एसडीओपी पाटन और उतई पुलिस मौके पर मौजूद रही। पुलिस ने स्टोर रूम को सील कर दिया है।