प्रधानमंत्री के जाने के बाद नेताओं ने बताई अपनी ताकत:प्रेस रिलीज जारी कर बताया रायपुर में किसने कितनी भीड़ भेजी

प्रधानमंत्री के जाने के बाद नेताओं ने बताई अपनी ताकत:प्रेस रिलीज जारी कर बताया रायपुर में किसने कितनी भीड़ भेजी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विजय संकल्प रैली को संबोधित करने रायपुर आए थे। इस महासभा में अधिक से अधिक भीड़ पहुंचाने के लिए सभी भाजपा नेताओं को जिम्मेदारी दी गई थी। भाजपा नेताओं ने भीड़ जुटाई भी, लेकिन मोदी के जाने सभी अपनी-अपनी ताकत दिखाने में लग गए। दुर्ग जिले में दोनों जिलाध्यक्षों से लेकर बड़े नेताओं ने बकायदा प्रेस रिलीज जारी कर ये दावा किया कि किसने कितनी बसों में कितनी भीड़ पहुंचाई।

भिलाई जिलाध्यक्ष ब्रिजेश बिजपुरिया अपने समर्थकों के साथ

दुर्ग जिले की बात तो यहां भिलाई जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, दुर्ग जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा से लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने बकायदा मीडिया में ये जानकारी दी है कि उनके द्वारा प्रधानमंत्री की महासभा कितने लोगों की भीड़ भेजी है। इससे राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा है कि उनकी टिकट की दावेदारी और मजबूत हो सके, इसके लिए ऐसा किया जा रहा है। उनके द्वारा संगठन में बैठे पदाधिकारियों तक जनता के बीच अपनी पकड़ के संदेश को भेजने के लिए ये जानकारी दी जा रही है। वहीं यह भी कहा जा रहा है संगठन से नेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि किसी कितनी भीड़ भेजनी है। उसी निर्देश का पालन करने के लिए उनके द्वारा लोगों को बसों से रायपुर भेजा गया और उसके बाद ये जानकारी सार्वजनिक की जा रही उनके द्वारा निर्देश का पालन किया गया है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के यहां से जारी रिलीज में यह दावा किया गया है कि उनके द्वारा रायपुर में भाजपा द्वारा आयोजित "विजय संकल्प महारैली" में 250 से अधिक वाहन में भरकर लोगों को भेजा गया है। इसमें 90 से अधिक बसें औऱ 160 से अधिक चार पहिया वाहन शामिल थे। प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर प्रदेश की जनता ने भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया है। इस दौरान भिलाई- दुर्ग के पार्षद, छाया पार्षद सहित श्रीरामजन्मोत्सव समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन वहां शामिल हुए।

दुर्ग जिलाध्यक्ष ने पहुंचाई 10 हजार से अधिक की भीड़
दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने अपनी प्रेस रिलीज में दावा किया है कि उन्होंने दुर्ग जिले 10 हजार से अधिक लोगों को विजय संकल्प महारैली में भेजा है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी 13 मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने काफी महेनत की। उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी भीड़ को उन्होंने 142 बस, 50 ऑटो रिक्शा, 516 कारों के साथ साथ 405 मोटरसाइकिल में बैठाकर भेजा। इस तरह उन्होंने दुर्ग जिले से अकेले 10990 वाहन यहां से भेजे।