प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, मोतीपुर में हिंदू संगठन ने जमकर किया हंगामा, फिर… मौके पर पहुंची पुलिस

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, मोतीपुर में हिंदू संगठन ने जमकर किया हंगामा, फिर… मौके पर पहुंची पुलिस

राजनांदगांव सहित जिले में कई जगहों पर प्रार्थना सभा की आड़ में भोले-भाले लोगों को एकत्रित कर धर्मांतरण कराने का खुलासा हो रहा है।

राजनांदगांव सहित जिले में कई जगहों पर प्रार्थना सभा की आड़ में भोले-भाले लोगों को एकत्रित कर धर्मांतरण कराने का खुलासा हो रहा है। रविवार को शहर के मोतीपुर वार्ड के एक मकान में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण करने की जानकारी सामने आने पर हिन्दू संगठन ने जमकर हंगामा मचाया।

मोतीपुर में अंडरब्रिज के आगे तालाब के पास एक मकान में प्रार्थना सभा चलने की शिकायत सामने आई। इस मामले मेंं हिन्दू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और धर्मांतरण का आरोप लगाकर जमकर हंगामा करने लगे। हिन्दू संगठनों ने इस घर में लंबे समय से प्रार्थना सभा की आड़ में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बुलाकर धर्मांतरण करने का आरोप लगाकर विरोध जताया।

लोगों को बुलाकर धर्मांतरण कराने का आरोप

हंगामा होने पर एएसपी कीर्तन राठौर, सीएसपी वैशाली जैन, बसंतपुर टीआई एमन साहू व चिखली चौकी प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। हिन्दू संगठनों के लोगों ने घर में एक महिला पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बुलाकर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित लोगों से बातचीत कर दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। स्थानीय लोगों व हिन्दू संगठनों के लोगों ने इस घर में प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभा में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बुलाने की बात कही। फिलहाल पुलिस दोनों पक्ष को समझाइश देकर मामले को शांत करा दी है।

मोतीपुर के एक घर में रविवार को प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण करने का आरोप लगाकर हिन्दू संगठन के लोग एकत्रित हुए थे। मौके पर पहुंच दोनों पक्षों से पूछताछ कर समझाइश दी गई है। - कीर्तन राठौर, एएसपी राजनांदगांव