बाइक की टक्कर से भाई-बहन समेत चार गंभीर..... बड़े भाई के साथ निकली थी स्कूली छात्रा तभी सामने से तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

बिलासपुर जिले में गुरुवार की शाम दो बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूली छात्रा और उसके बड़े भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक में सवार दो लोग बुरी तरह से घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। ग्राम पीपरपारा में रहने वाली प्रियंका पैकरा (15) नौवमीं कक्षा की छात्रा है। गुरुवार को वह अपने बड़े भाई केवल सिंह के साथ किसी काम से रतनपुर गई थी। जहां काम निपटाने के बाद दोनों भाई-बहन बाइक में सवार होकर गांव लौट रहे थे। उनकी बाइक अभी ग्राम खैरा और पचरा के बीच पहुंची थी। उसी समय सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
इस हादसे में केवल सिंह बाइक समेत फिसल कर दूर जा गिरा। वहीं उसकी बहन भी सड़क में गिर कर बुरी तरह घायल हो गई। दोनों बदहवास सड़क पर पड़े थे। वहीं, दूसरी बाइक में सवार दो लोग भी खून से लथपथ बहोश पड़े थे। आसपास के लोगों के साथ ही भीड़ ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, दूसरी बाइक में सवार दो लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए उनकी पहचान कर रही है।
इस घटना के बाद गांव के लोगों ने घायल छात्रा के परिजन को इस घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही उनके परिजन भी घटनास्थल पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।