ब्रेकिंग न्यूज : CBSE 10वीं रिजल्ट 2025: छत्तीसगढ़ में 90.52% छात्र सफल, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस साल भी लड़कियां रहीं आगे; प्रदेश भर में शांतिपूर्ण तरीके से हुई परीक्षाएं, 571 स्कूलों और 162 परीक्षा केंद्रों पर हुआ आयोजन।

ब्रेकिंग न्यूज : CBSE 10वीं रिजल्ट 2025: छत्तीसगढ़ में 90.52% छात्र सफल, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों ने इस बार भी शानदार प्रदर्शन किया है। कुल पास प्रतिशत 90.52% दर्ज किया गया, जिसमें लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया।

रायपुर। CBSE द्वारा घोषित 2025 की 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में छत्तीसगढ़ के छात्रों ने बेहतरीन सफलता हासिल की है। प्रदेश में कुल 38,728 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 34,481 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 20,385 लड़के और 18,096 लड़कियां थीं।

परीक्षा में शामिल छात्रों में से 34,834 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। इनमें 18,130 लड़के और 16,704 लड़कियां पास हुईं। इस बार लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 92.31% रहा, जबकि लड़कों का 88.94% रहा। कुल मिलाकर प्रदेश का पास प्रतिशत 90.52% रहा।

इस आंकड़े से यह स्पष्ट है कि एक बार फिर बेटियों ने अपनी काबिलियत साबित की है और प्रदेश का नाम रोशन किया है। CBSE के अनुसार, प्रदेश में कुल 571 स्कूलों और 162 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की गईं, जो शांतिपूर्वक संपन्न हुईं।

अब सफल विद्यार्थी अपने स्कूलों से मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही डिजिलॉकर और CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर भी मार्कशीट जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।