ब्रेकिंग न्यूज : छत्तीसगढ़ में 21 बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान: सीएम के खिलाफ पाटन से उनके सांसद विजय बघेल लड़ेंगे चुनाव
प्रत्याशी बनाए जाने के बाद विजय बघेल ने कहा कि, जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस को पटखनी देंगे। 10 सीटें अनुसूचित जनजाति की हैं, एक सीट अनुसूचित जाति वर्ग को दी गई है। बुधवार को ही बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की मैराथन मीटिंग हुई थी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 21 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है जिसमें 21 प्रत्याशियों के नाम है। इसमें पाटन सीट से सांसद विजय बघेल को उतारा गया है। इसी सीट से वर्तमान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक हैं। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद विजय बघेल ने कहा कि, जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस को पटखनी देंगे। 10 सीटें अनुसूचित जनजाति की हैं, एक सीट अनुसूचित जाति वर्ग को दी गई है। बुधवार को ही बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की मैराथन मीटिंग हुई थी। जिसमें छत्तीसगढ़ से भी डॉ रमन सिंह, बीजेपी अध्यक्ष साव और नेता प्रतिपक्ष चंदेल समेत कई नेताओं से दिल्ली में चर्चा की गई थी। जिसके बाद गुरुवार को 21 नामों का ऐलान कर दिया गया है खरसिया सीट की बात करें तो यहां से महेश साहू को उतारा गया, इससे पहले पूर्व IAS ओपी चौधरी को उतारा गया था। जिन्हें कांग्रेस के उमेश पटेल ने हराया था। उन्हें 94 हजार वोट मिले थे।
विजय बघेल को पाटन से चुनाव लड़ाएगी भाजपा
जारी की गई लिस्ट में सांसद विजय बघेल का भी नाम है। उन्हें पाटन से चुनाव लड़ाया जाएगा। यहीं से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव जीता था। बघेल CM बघेल के रिश्तेदार हैं, भतीजे लगते हैं। इस साल का ये चुनाव कका बनाम भतीजा होगा। बघेल को भाजपा ने घोषणा पत्र समिति का संयोजक भी बना रखा है। राम विचार नेताम को भी टिकट दिया गया है। वो रामानुजगंज से चुनाव लड़ेंगे।
पाटन विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद विजय बघेल ने कहा कि, मुख्यमंत्री के खिलाफ पार्टी ने मुझे कमल छाप सौंपा है। छत्तीसगढ़ की जनता की बदौलत कांग्रेस को पटखनी देंगे। बिलासपुर संभाग के दौरे के दौरान आज मैं रतनपुर पहुंचा हूं महामाया महामाया को प्रणाम किया है मां शक्ति दे।