भाजपा की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस का विरोध, ईडी दुरुपयोग के खिलाफ पुतला दहन
भिलाई (सन टाइम्स)। जिला कांग्रेस कमेटी, भिलाई एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्षों के संयुक्त तत्वावधान में भाजपा सरकार द्वारा परिवर्तन निदेशालय (ईडी) के दुरुपयोग और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में चंदूलाल चंद्राकर चौक पर शाम 4:00 बजे पुतला दहन किया गया।इस जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन में शहर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, सेवादल, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक विभाग सहित सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।