भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दिल्ली रवाना:नेताओं की अहम बैठक, ओम माथुर भी होंगे शामिल....

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दिल्ली रवाना:नेताओं की अहम बैठक, ओम माथुर भी होंगे शामिल....

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद सीएम फेस को लेकर कुछ नामों की चर्चाएं चल रही है। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दिल्ली रवाना हो गए हैं। यहां मंगलवार को चुनावी राज्यों की अहम बैठक बुलाई गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर भी शामिल होंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षक का नाम तय किया जा सकता है। इसके बाद एक दो दिन में रायपुर में विधायक दल की बैठक होगी।