रायपुर की 7 सीटों का रिजल्ट:आरंग सीट से मंत्री शिव डहरिया पीछे, जिले की सातों विधानसभा में बीजेपी आगे

रायपुर जिले की 7 सीटों समेत छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर काउंटिंग जारी है। रायपुर जिले की सातों सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। आरंग सीट से कांग्रेस के मंत्री शिव डहरिया भी पीछे हो गए हैं। सीटों से जु़ड़े आंकड़े लगातार अपडेट हो रहे हैं।
रायपुर जिले का काउंटिंग अपडेट
आरंग से कांग्रेस के शिव डहरिया पीछे
पहले राउंड में रायपुर पश्चिम से बीजेपी के राजेश मूणत 703 वोटों से आगे
पहले राउंड में उत्तर से बीजेपी के पुरंदर मिश्रा 450 वोट से आगे
पहले राउंड में दक्षिण से बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल 1409 वोट से आगे
अभनपुर से बीजेपी के इंद्रकुमार साहू 1670 वोट से आगे
धरसींवा से बीजेपी के अनुज शर्मा 2200 वोट से आगे
रायपुर ग्रामीण से बीजेपी के मोतीलाल साहू दो राउंड में 3400 वोट से आगे
सीट |
मुकाबला |
आगे |
रायपुर दक्षिण |
बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) v/s महंत रामसुंदर (कांग्रेस) |
बृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) |
रायपुर उत्तर |
पुरंदर मिश्रा (भाजपा) v/s कुलदीप जुनेजा (कांग्रेस) |
पुरंदर मिश्रा (भाजपा) |
रायपुर पश्चिम |
राजेश मूणत (भाजपा) v/s विकास उपाध्याय (कांग्रेस) |
राजेश मूणत (भाजपा) |
रायपुर ग्रामीण |
मोतीलाल साहू (भाजपा) v/s पंकज शर्मा (कांग्रेस) |
मोतीलाल साहू (भाजपा) |
धरसींवा |
अनुज शर्मा (भाजपा) v/s छाया वर्मा (कांग्रेस) |
अनुज शर्मा (भाजपा) |
अभनपुर |
इंद्रकुमार साहू (भाजपा) v/s धनेंद्र साहू (कांग्रेस) |
इंद्रकुमार साहू (भाजपा) |
आरंग |
खुशवंत दास (भाजपा) v/s शिव डहरिया (कांग्रेस) |
खुशवंत दास (भाजपा) |
रायपुर जिले की 7 सीटों पर अलग-अलग राउंड में गिनती होगी। रायपुर उत्तर सीट पर 15 राउंड में गिनती होगी यानी सबसे पहले रायपुर उत्तर का रिजल्ट आएगा। वहीं सबसे ज्यादा रायपुर ग्रामीण में 22 राउंड में वोटों की गिनती होगी। इसका मतलब जिले में सबसे आखिरी में ग्रामीण सीट का रिजल्ट आने की संभावना है। धरसींवा के साथ आरंग और अभनपुर में 18-18 राउंड में वोटों की गिनती होगी। वहीं रायपुर पश्चिम और दक्षिण में 19-19 राउंड में काउंटिंग होगी।
रायपुर में कुल 123 प्रत्याशी मैदान में
रायपुर जिले की 7 विधानसभा सीटों पर कुल 123 प्रत्याशी हैं। सबसे अधिक कैंडिडेट रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस विधानसभा सीट में कुल 26 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। वहीं जिले के आरंग विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। रायपुर उत्तर विधानसभा सीट से 14, रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से 23, रायपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से 18, धरसींवा से 18 और अभनपुर से 11 प्रत्याशी चुनाव में उतरे हैं।
रायपुर ग्रामीण सीट
रायपुर ग्रामीण से कुल 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां सीधा मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी में ही दिख रहा है। ग्रामीण सीट में 3 लाख 49 हजार 316 मतदाता हैं और 58.55 फीसदी मतदान हुआ है।