रिसाली निगम पार्षद टीकम साहू का आकस्मिक निधन, वार्ड-2 में शोक की लहर

रिसाली निगम पार्षद टीकम साहू का आकस्मिक निधन, वार्ड-2 में शोक की लहर
पार्षद टीकम साहू

भिलाई। रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 2 रूआबांधा बस्ती के पार्षद टीकम साहू का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय जनता, सहयोगी पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। टीकम साहू के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार हेतु उनके गृह ग्राम भरदाकला ले जाया जाएगा। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अंतिम संस्कार की विधियां ग्राम परंपरा के अनुसार संपन्न की जाएंगी। उनके सामाजिक योगदान, सरल व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण को क्षेत्रवासी लंबे समय तक स्मरण करते रहेंगे।