वॉक फॉर कॉज का आयोजन:महिलाओं की सुरक्षा और जागरुक करने पुलिस करेगी वॉक फॉर कॉज

रायपुर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरुक करने वॉक फॉर कॉज का आयोजन करने जा रही है। इसके तहत 2 अप्रैल को सुबह 6 बजे मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब से वॉक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़कर उन्हें जागरुक किया जाएगा ताकि वे अपने अधिकारों के लिए आगे आ सकें।
सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकार वार्ता में एडिशनल एसपी अभिषेक महेश्वरी और एएसपी चंचल तिवारी ने बताया कि इसका उद्देश्य महिलाओं को पुलिस के साथ जोड़ना है। इससे महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उन्हें आगे लाकर पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाया जा सके।
पुलिस अफसरों ने आम लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाएं। पुलिस ने इस आयोजन में सामाजिक संस्था का भी सहयोग लिया है। आयोजन में स्कूली बच्चों को भी शामिल किया जाएगा। ताकि उन्हें अपने अधिकारों के बारे में जानकारी मिल सकें।