शिवनाथ नदी में नहाने गया युवक बहा, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

दुर्ग के पीपरछेड़ी गांव में हादसा, वृहद सर्च ऑपरेशन के बाद मिली सफलता

थाना पुलगांव चौकी अंजोरा अंतर्गत ग्राम पीपरछेड़ी में रविवार को शिवनाथ नदी में नहाने गया एक युवक डूब गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर मौके पर पहुंची और गहराई में गोता लगाकर शव की तलाश शुरू की। घंटों की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर पुलिस को सौंपा गया।

दुर्ग। कंट्रोल रूम दुर्ग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को ग्राम पीपरछेड़ी, थाना पुलगांव चौकी अंजोरा क्षेत्र में एक युवक नहाते समय शिवनाथ नदी के तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी श्रीमान नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशानुसार एसडीआरएफ दुर्ग की टीम तत्काल रवाना की गई।

घटनास्थल पहुंचकर टीम ने डीप ड्राइविंग और वृहद सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मेहनत के बाद एसडीआरएफ जवानों ने नदी से शव को बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द किया।

डूबने वाले युवक की पहचान शशांत प्रधान (पिता कृष्णा प्रधान, उम्र 28 वर्ष, निवासी मॉडल टाउन, नेहरू नगर, भिलाई) के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।