श्री शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ में बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न
तीन दिवसीय कार्यक्रम में 30 प्रतिभागियों ने चिकित्सा शिक्षा की नई पद्धतियों पर हासिल किया प्रशिक्षण
श्री शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, जुनवानी में 9 से 11 सितंबर तक बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन (BCME) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर चिकित्सा शिक्षा में आधुनिक तकनीकों और शिक्षण पद्धतियों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
भिलाई। श्री शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, जुनवानी भिलाई में 9 से 11 सितंबर 2025 तक बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन (BCME) कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। इस विशेष कार्यशाला में कुल 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया और चिकित्सा शिक्षा को और अधिक प्रभावी व आधुनिक बनाने की विधियों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के चेयरमैन डॉ. आई.पी. मिश्रा और डीन डॉ. एस.टी. वाकोड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) के पर्यवेक्षक डॉ. वैभव अंजनकर ने कार्यशाला की गतिविधियों का अवलोकन किया। आयोजन का संचालन एवं समन्वय एमईयू कोऑर्डिनेटर डॉ. कोमल मेJkम ने किया।
प्रतिभागियों ने कार्यशाला को ज्ञानवर्धक और व्यावहारिक दृष्टि से उपयोगी बताया। उन्होंने भविष्य में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
suntimes 