सदी के अंत तक समुद्र में डूब जाएंगे कई अमेरिकी शहर, 120 लाख लोगों के जीवन को खतरा, देखें तबाही का मंजर

ऐसा माना जा रहा है कि इस सदी के अंत कई अमेरिकी शहर समुंद्र में समा जाएंगे या फिर मेनलैंड से कट कर टापू बन जाएंगे. पिछले साल नवंबर में ही NASA की एक स्टडी सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि साल 2050 से ही अमेरिका के लगभग सभी तट बढ़ते समुद्री जलस्तर की वजह से डूब जाएंगे. वहीं, हाल में न्यूज़ीलैण्ड के यूनिवर्सिटी ऑफ कैंटरबरी और यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के साइंटिस्ट टॉम लोगन, एमजे एंडरसन और एलिसन रीली ने घोषणा की है कि इस सदी के अंत तक अमेरिका कई तटीय शहर बढ़ते समुद्री जलस्तर की वजह से या तो डूब जाएंगे या फिर, टापुओं में बदल जाएंगे. बताया जा रहा है कि तटों की डूबने की प्रक्रिया साल 2080 से ही शुरू हो जाएगी. जिन मुख्य शहरों की डूबने की खतरा है वह इस प्रकार है- खाड़ी तटों के अलावा दक्षिणपूर्वी तट यानी न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को, लॉस एंजेल्स और वर्जीनिया जैसे कई तटीय राज्य.