स्थापना दिवस पर सेवा का संकल्प: भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटा शरबत और कोल्ड ड्रिंक्स
अवंती बाई चौक, कोहका में जनसेवा कार्यक्रम आयोजित, विधायक रिकेश सेन सहित मंडल कार्यकर्ता रहे मौजूद
भिलाई।भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कोहका मंडल द्वारा अवंती बाई चौक में सेवा और समर्पण की भावना के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राहगीरों और आम नागरिकों के लिए शरबत एवं कोल्ड ड्रिंक्स (फेंटा) का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन एवं कोहका मंडल अध्यक्ष श्री गोपाल साहू की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ मंडल के समस्त कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए और जनसेवा के इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।
भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य को आमजन ने सराहा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि भाजपा का मूल मंत्र ‘राष्ट्र प्रथम, सेवा सर्वोपरि’ है और इसी सोच के साथ पार्टी लगातार समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रही है।
यह आयोजन न केवल स्थापना दिवस का उत्सव था, बल्कि आम जनता के बीच सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करने का भी एक प्रयास रहा।
suntimes 