एकतरफा प्यार में लड़की पर चाकू से किया हमला, फिर खुद कर लिया सुसाइड

राजधानी दिल्ली में एक और लड़की पर सनकी आशिक ने चाकू से हमला कर दिया| लड़की की हालत गंभीर है, और उसका इलाज चल रहा है|लड़की पर हमला करने के बाद आरोपी ने सुसाइड कर लिया |पुलिस मामले की जांच में जुटी है| इससे पहले दिल्ली में साक्षी दीक्षित हत्याकांड सुर्खियों में है|

एकतरफा प्यार में लड़की पर चाकू से किया हमला, फिर खुद कर लिया सुसाइड

राजधानी दिल्ली के बेगमपुर इलाके में एक लड़के ने एकतरफा प्यार में लड़की को चाकू मार दिया| इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली |  घटना की सूचना मिलने के बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है|  पुलिस ने बताया कि लड़का और लड़की दोनो इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करते थे|लड़का लड़की को एकतरफा प्यार करता था|

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे लड़के ने लड़की को चाकू मार दिया| लड़की चिल्लाई तो लोग तुरंत मदद के लिए भागे|चाकू से हमला करने के बाद लड़का भाग गया और उसने ऑफिस में पहुंचकर सुसाइड कर लिया  वहीं लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया| लड़के का नाम अमित बताया जा रहा है| फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है|