छत्तीसगढ़ पुलिस के 53 DSP का ट्रांसफर:रायपुर सिविल लाइन CSP बने रमाकांत, सरगुजा क्राइम DSP सुरेश और मंजूलता को गरियाबंद की कमान, देखिए लिस्ट

छत्तीसगढ़ पुलिस के 53 DSP का ट्रांसफर:रायपुर सिविल लाइन CSP बने रमाकांत, सरगुजा क्राइम DSP सुरेश और मंजूलता को गरियाबंद की कमान, देखिए लिस्ट

छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने 53 DSP का तबादला किया है। लिस्ट में निरीक्षक, कंपनी कमांडर निरीक्षक, रेडियो निरीक्षक, रक्षित निरीक्षक और वरिष्ठ रिपोर्टर संवर्ग से उप पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। ये सभी अधिकारी प्रमोशन के बाद पोस्टिंग के इंतजार में थे। 7 सहायक सेनानी की जिम्मेदारी में भी बदलाव किया गया है।

गृह विभाग के उप सचिव आरपी चौहान ने सूची जारी की है। आदेश के अनुसार, रमाकांत साहू को रायपुर सिविल लाइन का CSP बनाया गया है। इसके साथ ही सुरेश भगत को सरगुजा का क्राइम DSP और मंजूलता राठौर को गरियाबंद DSP बनाया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, इन अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस लिस्ट में पुलिस लाइन या थानों से जुड़े अधिकारियों को ही नहीं, बल्कि बटालियन में तैनात अफसर को भी DSP कैडर में जगह दी गई है।

देखिए पूरी लिस्ट-