टोल प्लाजा पर संदिग्ध कार को रोकने में आरक्षक घायल, चार युवक-युवतियों से पूछताछ जारी
कुम्हारी पुलिस थाने में देर रात तक चला घटनाक्रम, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी पहुंचे
भिलाई/कुम्हारी, 15 मई 2026।रायपुर की ओर से आ रही एक संदिग्ध होंडा कार को कुम्हारी टोल प्लाजा पर रोकने के दौरान यातायात पुलिस के एक आरक्षक को चोट लगने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1:13 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने कार को बाद में भिलाई-3 स्थित सिरसा गेट क्षेत्र में पकड़कर थाना कुम्हारी लाया, जहां चार लोगों से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, होंडा कार क्रमांक MH-02-AY-3475 रायपुर की दिशा से आ रही थी। टोल प्लाजा कुम्हारी में ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों ने कार को संदिग्ध परिस्थितियों में रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन चालक ने कार नहीं रोकी, जिससे यातायात आरक्षक रमेश चंद्राकर (क्रमांक 519) को हल्की चोटें आईं।
पुलिस के मुताबिक कार में नागपुर निवासी मोहम्मद जाकिर (24 वर्ष), पिता मोहम्मद शाहिद, वाहन चला रहा था। उसके साथ रमजान शेख (21 वर्ष), पिता अतीत शेख, निवासी माणमी नगर नागपुर मौजूद था। वहीं कार में दो युवतियां भी सवार थीं, जिनमें प्रतीक्षा इगणे (20 वर्ष), पिता सतीश इगणे, निवासी चिखली नागपुर तथा त्रिसा मनी राव (17 वर्ष), पिता दयानंद मनी राव शामिल हैं।
घटना की जानकारी फैलने के बाद विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग थाना कुम्हारी पहुंच गए। इनमें आरएसएस से जुड़े राजेश वैद एवं संजय सिंह ठाकुर, हिंदू जागरण मंच के राम बिहारी मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद के साजन माली, कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष रवि राव, भिलाई-3 मंडल महामंत्री समीर अग्रवाल तथा कुम्हारी मंडल के पूर्व अध्यक्ष पी.एन. दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सूत्रों के अनुसार, कुछ संगठनों द्वारा मामले को हिंदू-मुस्लिम एंगल से जोड़कर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। हालांकि पुलिस फिलहाल पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे द्वारा संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
suntimes 