परसतराई समिति में धान खरीदी का आगाज, पहले दिन दो किसानों ने बेचा 58.80 क्विंटल धान
प्राधिकृत अधिकारी सतीश कुमार साहू ने पूजा-अर्चना कर किया खरीदी केंद्र का शुभारंभ, समिति में 1082 किसानों का पंजीयन
अर्जुन्दा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही किसानों की उपज बेचने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अर्जुन्दा तहसील के सेवा सहकारी समिति मर्यादित परसतराई (पंजीयन क्रमांक 212) में प्राधिकृत अधिकारी सतीश कुमार साहू ने जनपद सदस्य जैताराम साहू और समिति प्रबंधक बहादुर पिपरिया की उपस्थिति में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस दौरान भगवान बलराम, छत्तीसगढ़ महतारी और तौल कांटा-बांट की पूजा की गई।
खरीदी के पहले दिन दो किसानों के लिए कुल 58.80 क्विंटल धान का टोकन जारी किया गया था। इसमें ग्राम परसतराई के किसान संतोष कुमार पिता अघनु राम 30 क्विंटल तथा ग्राम परसवानी के किसान अणेश्वर देवांगन पिता खेलूराम देवांगन 28.80 क्विंटल धान लेकर खरीदी केंद्र पहुंचे। समिति प्रबंधक बहादुर पिपरिया ने बताया कि समिति में अब तक कुल 1082 किसानों का पंजीयन किया जा चुका है।
धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर ज्ञान देशमुख, राजेंद्र गजेंद्र, टेमन लाल सिन्हा, यामन देशमुख, सुदर्शन सिन्हा, कंप्यूटर ऑपरेटर डीगेन्द्र पिपरिया, मुकेश ठाकुर, संजय ठाकुर, राजू लाल साहू, शिव नेताम, ईश्वरी देशमुख, पीताम्बर निषाद, मानस पटेल, तखत सिन्हा सहित समिति क्षेत्र के किसान एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
suntimes 