बजट भाषण के दौरान गिरा शेयर बाजार.....सेंसेक्स में 900 अंक और निफ्टी में 300 अंक की गिरावट...

नई दिल्ली (ए)। बजट भाषण के दौरान आज यानी 23 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 900 अंक की गिरावट के साथ 9,590 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 300 अंक की गिरावट है, ये 24,230 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
बजट में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के ऐलान के बाद रिन्यूएबल एनर्जी और सोलर कंपनियों के शेयर में बढ़त देखने को मिल रही है। बोरोसिल रिन्यूएबल्स के शेयर में अभी 6.99%, अडाणी ग्रीन एनर्जी में 2.96%, सुजलॉन एनर्जी में 4.74% और ओरिएंट ग्रीन पावर में 4.11% की तेजी देखने को मिल रही है। ONGC का शेयर 2.81% की गिरावट के साथ निफ्टी का टॉप लूजर है। रेलवे, डिफेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों के शेयरों में फोकस रहेगा क्योंकि बजट में इससे जुड़ी बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं।
एशियाई बाजार में मिक्स्ड कारोबार
- एशियाई बाजार आज मिक्स्ड कारोबार कर रहे हैं। जापान के निक्केई में 0.20% की तेजी, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.12% की गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.51% नीचे है।
- फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 22 जुलाई को ₹3,444.06 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹1,652.34 करोड़ के शेयर बेचे।
- 22 जुलाई को अमेरिकी बाजार डाओ जोंस 0.32% चढ़कर 40,415 पर बंद हुआ। NASDAQ 1.58% चढ़कर 18,007 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 में 1.08% की तेजी रही।