ब्रेकिंग न्यूज : पुलिस विभाग में ट्रांसफर....एसएसपी दुर्ग ने 25 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का किया तबादला, देखें पूरी लिस्ट

ब्रेकिंग न्यूज : पुलिस विभाग में ट्रांसफर....एसएसपी दुर्ग ने 25 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का किया तबादला, देखें पूरी लिस्ट

दुर्ग. विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार दुर्ग पुलिस विभाग में ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है। दुर्ग एसएसपी राम गोपाल गर्ग ने जिले के 25 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें एक निरीक्षक, 4 उप निरीक्षक, एक प्रधान आरक्षक और 19 आरक्षक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि नववर्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग ने जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलने और अपनी समस्या रखने के लिए बुलाया था। एसएसपी का कहना है कि सभी अपनी समस्या बताएं, वो किसी के सोर्स से किसी का ट्रांसफर नहीं करना चाहते हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्या एसएसपी को बताई।

एसएसपी ने सभी की समस्या को सुना और उसके बाद 2 जनवरी को दुर्ग जिले में अपने कार्यकाल का पहला ट्रांसफर आदेश जारी किया, जिसमें 25 पुलिसवालों के नाम शामिल हैं। इनमें लंबे समय से पुलिस लाइन में पदस्थ 14 आरक्षकों को थानों में नई पोस्टिंग भी मिली है।

जानें किसका कहां हुआ तबादला

क्रमांक पदनाम नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1 उप निरीक्षक राजकुमारी जांगड़े महिला थाना अमलेश्वर थाना
2 सहायक उप नरीक्षक अनिल कुमार वर्मा वैशानी नगर वानापाल
3 सहायक उप नरीक्षक रमेश सिन्हा रक्षित केंद्र जिला विशेष शाखा
4 सहायक उप नरीक्षक नरेंद्र सिंह नगपुरा धमधा थाना
5 सहायक उप नरीक्षक सुभाष चंद्र बोरकर बोरी पुरानी भिलाई
6 प्रधान आरक्षक रोहित कुमार करमाकर पाटन पद्मनाभपुर
7 आरक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी रक्षित केंद्र जामुल
8 आरक्षक बंटी सिंह रक्षित केंद्र जेवरा सिरसा
9 आरक्षक गणेश यादव रक्षित केंद्र जामुल
10 आरक्षक विनोद कुमार रक्षित केंद्र वैशाली नगर
11 आरक्षक कुजू धीवर रक्षित केंद्र पद्मनाभपुर
12 आरक्षक योगेश्वर कुमार साहू रक्षित केंद्र सुपेला
13 आरक्षक गिरजा शंकर रक्षित केंद्र उतई
14 आरक्षक हिमांशु जंघेल रक्षित केंद्र मोहन नगर
15 आरक्षक संतोष कुमार साहू रक्षित केंद्र जेवरा सिरसा
16 महिला आरक्षक मनीषा जांगड़े रक्षित केंद्र वैशाली नगर
17 महिला आरक्षक सीमा साहू कुम्हारी अंजोरा
18 महिला आरक्षक चंद्रिका बघेल रक्षित केंद्र दुर्ग
19 आरक्षक केशव कुमार रक्षित केंद्र दुर्ग
20 आरक्षक रितुराज सिंह राजपूत रक्षित केंद्र पद्मनाभपुर
21 आरक्षक दिव्यराज बोरकर रक्षित केंद्र पद्मनाभपुर
22 आरक्षक घनश्याम उरांव पाटन वैशाली नगर
23 आरक्षक महताब अहमद धमधा छावनी
24 आरक्षक ईशांत प्रधान खुर्सीपार भिलाई भट्ठी
25 आरक्षक प्रशांत पाटणकर पद्मनाभपुर दुर्ग