ब्रेकिंग न्यूज : भारतमाला सड़क परियोजना में भू-अधिग्रहण को लेकर किसानों का उग्र प्रदर्शन, मुआवजा विसंगति पर उठाए सवाल

किसानों का आरोप- अधिकारियों ने गणना में की गड़बड़ी, कुछ को अनुचित लाभ; पुलिस ने 20 प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

दुर्ग जिले में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन सड़क के लिए किए जा रहे भू-अधिग्रहण को लेकर किसानों ने मुआवजे में अनियमितताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चार गांवों के करीब 100 किसानों ने विरोध करते हुए निष्पक्ष पुनर्मूल्यांकन की मांग की, वहीं प्रशासन ने प्रदर्शन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किसानों को हिरासत में लिया।

दुर्ग। भारतमाला सड़क परियोजना में भू-अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर किसानों का आक्रोश फूट पड़ा है। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा तैयार किए गए गणना पत्रक में जानबूझकर गड़बड़ी की गई है, जिससे कुछ विशेष व्यक्तियों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया है, जबकि वास्तविक भू-स्वामियों को कम मुआवजा दिया जा रहा है।

चार गांवों से आए लगभग 100 किसानों ने इस अन्याय के विरोध में निर्माण स्थल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष पुनर्मूल्यांकन और पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने 20 किसानों को गिरफ्तार कर लिया। तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता ने कहा कि मामला जांच के अधीन है और सभी शिकायतों की निष्पक्षता से जांच की जाएगी।

????️ काजल देवांगन (भू-स्वामी):
"हमारा जमीन भी गई और अब सही मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। अधिकारियों ने जानबूझकर गलत आंकड़े बनाए हैं।"

????️ बालमुकुंद तिवारी (भू-स्वामी):
"कुछ लोगों को ज्यादा मुआवजा, और हमें कुछ नहीं! ये सरासर अन्याय है। हमारी बात कोई नहीं सुन रहा।"

प्रफुल्ल गुप्ता (तहसीलदार, दुर्ग):
"प्रदर्शन की जानकारी मिली है। किसानों की शिकायतों पर जांच की जा रही है, यदि अनियमितता पाई जाती है तो आवश्यक सुधार किए जाएंगे।"