भाजपा ने दया सिंह पर जताया भरोसा, संगठन ने उन्हें पश्चिम मंडल के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी

भाजपा संगठन ने भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें पश्चिम मंडल का प्रभारी बनाया है। दया की नियुक्ति के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश में अन्य मंडलों के प्रभारियों के भी नाम है। जिन्हें संगठन ने आगामी कार्यकलापों को देखते हुए जिम्मेदारी दी है।
संगठन की ओर से लगातार दया सिंह को जिम्मेदारी दी जा रही है। दया सिंह को हालही में परिवर्तन यात्रा का भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी बनाया गया था। दया ने कहा कि भिलाई नगर विस के पश्चिम मंडल में 10 वार्ड हैं। 52 बूथ है और 50 हजार से ज्यादा वोटर्स निवासरत हैं। जिनके संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए काम करना है। विधानसभा चुनाव में कमल खिलाना है।