अब नए सिरे से किया जाएगा निर्माण:आर्क ब्रिज बनाने में ढाई करोड़ खर्च, सुधारने दो बार में डेढ़ करोड़ खर्च, नहीं सुधरा तो डिसमेंटल कर दिया

अब नए सिरे से किया जाएगा निर्माण:आर्क ब्रिज बनाने में ढाई करोड़ खर्च, सुधारने दो बार में डेढ़ करोड़ खर्च, नहीं सुधरा तो डिसमेंटल कर दिया

कुम्हारी में बनाए गए फ्लाईओवर में दो आर्क ब्रिज बनाए गए हैं। एक में तकनीकी त्रुटि होने की वजह से इसे शुक्रवार को डिसमेंटल कर दिया गया। इस आर्क को बनाने में करीब ढाई करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। इतना ही नहीं इंजीनियरों की आपत्ति के बाद दो बार इसमें सुधार भी किया गया।

लेकिन सुधार सही तरीके से नहीं हो सका। इसके बाद इसे डिसमेंटल कर​ दिया गया।​ ब्रिज भिलाई से रायपुर जाने वाली साइड में बनाया जाना है। अब नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। इसकी लागत तीन करोड़ रुपए आंकी गई है। इस प्रकार 50 लाख रुपए की लागत बढ़ गई है।

कुम्हारी ओवर ब्रीज भिलाई से रायपुर जाने वाली साइड के ढाई करोड़ के टेढ़े आर्क को काट कर निकाल दिया गया। दो साल पहले बने आर्क में खराबी आने के कारण उसे दो बार डेढ़ करोड़ खर्च करके सुधारने का प्रयास किया गया था पर सफल नहीं हो पाया। आर्क को काटकर ब्रीज से हटा दिया गया अब नए सिरे बनाए जाएगा।