अमेरिका ने युद्ध रोकने की भीख मांगी’, ईरान का बड़ा दावा, जीत का किया ऐलान

अमेरिका ने युद्ध रोकने की भीख मांगी’, ईरान का बड़ा दावा, जीत का किया ऐलान

सीजफायर की घोषणा के बीद ईरान ने जीत का दावा करते हुए यह कहा है कि अमेरिका ने उससे युद्ध रोकने की भीख मांगी थी। जबकि ट्रंप ने इसे अमेरिका के लिए पूरी और अंतिम जीत बताया है।

मध्य पूर्व में लंबे समय से जारी तनाव ने हाल के हफ्तों में गंभीर रूप ले लिया था। ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच टकराव ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी थी। एक महीने से ज्यादा समय तक चले इस युद्ध के बाद अब आखिरकार जाकर दोनों पक्षों की तरफ से सीजफायर की घोषणा हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 14 दिन के सीजफायर का ऐलान करते हुए यह ईरानी समझौते को अमेरिका की जीत बताया था लेकिन अब ईरान का इस मामले पर इससे अलग बयान सामने आया है। ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि अमेरिका ने ईरान से युद्ध रोकने केी भीख मांगी थी।